एक गिलास गर्म पानी पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 13:29

हर रोज सुबह खाली पेट पिएं गुनगुना पानी, बदले में आपको मिलेंगे ये 7 फायदे

आपने अपने बड़ों से कई बार सुना होगा कि सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए, डॉक्‍टर भी यही सलाह देते हैं। पर आखिर क्‍या है इसकी वजह ? आइए हम बताते हैं ।

जल ही जीवन है और इस जीवन में जल के कई चमत्कारिक लाभ हैं। जबसे पृथ्वी पर व्यक्ति है उससे पहले से ही जल उपलब्ध था। पानी की मौजूदगी हमारी पृथ्वी में सबसे अधिक मात्रा में पाई जाती है, परन्तु क्या आपने कभी सोचा है कि गर्म पानी और साधारण पानी के अलग-अलग फायदे हो सकते, और क्यों डॉक्टर अक्सर खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं? आखिर हमारे शरीर के लिए क्यों उपयोगी है खाली पेट गर्म पानी पीना?
आइए हम बताते हैं गर्म पानी पीने के कुछ फायदे :-
गुनगुना पानी आपको कब्ज से बचाता है

जिन लोगो को अक्सर गैस, एसिडिटी जैसी बीमारी रहती है, उनके लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंतों को संकुचन में मदद मिलती है।

इससे आंतों में अटका मल बाहर आ जाता है और कब्ज से राहत मिलती है।
बॉडी को डिटॉक्स करता है गुनगुना पानी

गुनगुने पानी के निरंतर सेवन से आपके शरीर में तापमान की बढ़ोतरी होती है, जिससे शरीर का एंडोक्राइन सिस्टम सक्रिय हो जाता है और पसीना आने लगता है और इसी के कारण शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
पीरियड्स क्रैम्‍प हैं तो पिएं गुनगुना पानी

पीरियड्स के समय पेट दर्द, कमर दर्द, पैर दर्द आम हो जाता है। ऐसे में गुनगुने पानी का सेवन आपको पेट में होने वाली ऐंठन और दर्द से छुटकारा दिलवाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info